बागेश्वर, मार्च 18 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कपकोट के सोराग में निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बावजूद पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने पर वाप्कोस के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र सोराग गांव को यातायात से जोड़ने के लिए पिंडर नदी पर बनाई जा रही निर्माणाधीन पुल की संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है, जबकि इसकी समयसीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वाप्कोस के अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि पुल का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.