बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। बागपत तहसील परिसर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम अस्मिता लाल के समक्ष कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 26 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त शिकायतों में जिला पंचायती राज विभाग, विद्युत, खंड विकास, पुलिस, नगर पालिका और राजस्व विभाग से संबंधित रही। इस दौरान एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ अंशु जैन और नायब तहसीलदार वंशिका सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...