समस्तीपुर, फरवरी 22 -- समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में एक दर्जन से ज्यादा फरीयादियों ने फरियाद लगाई। डीएम रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारी को अविलंब सभी समस्याओं के निदान करने को कहा। जनता दरबार में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के थे। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...