सासाराम, जनवरी 28 -- सासाराम। डीएम उदिता सिंह ने कार्यालय कक्ष में बुधवार को पांच लोगों की शिकायतें सुनी। डिहरा निवासी सुनिता पटेल द्वारा पति के विवादित चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के संबंध में आवेदन दी गयी। कोचस के हरनाथपुर गांव के देवेन्द्र नाथ मिश्रा द्वारा भूमि विवाद की समस्या के निदान का निवेदन किया गया। नौहट्टा के करमडीहा निवासी रामप्रवेश सिंह द्वारा भूमि विवाद से संबंधित समस्या को सुलझाने का आवेदन दिया गया। सभी आवेदनों को संबंधित कार्यालयों व पदाधिकारियों को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...