सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने शनिवार को छह लोगों की समस्याएं सुनीं। आवेदिका विनिता मंडल जोगवलिया करगहर द्वारा पति व ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में आवेदन दी गई। ललिता देवी किनरचोला चेनारी द्वारा मकान बनाने में उत्पन्न विवाद को निपटारा के लिए शिकायत पत्र दी गयी। राजेश कुमार मल्हीपुर चेनारी द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्ति के संबंध में आवदेन दिया गया। सुनील राम नाद शिवसागर द्वारा खतियान निकालने के संबंध में आवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...