भभुआ, जनवरी 31 -- खनन टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारी ने प्रस्तुत किया प्रगति प्रतिवेदन राजस्व वसूली एवं अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाइयों को बताया (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में खनन गतिविधियों, राजस्व वसूली एवं अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खनिज विकास पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा तथा राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के कैमूर जिला को खनन विभाग द्वारा कुल 4500.55 लाख रुपए रा...