मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद सामूहिक विवाह घोटाले में जांच कमेटी ने मंत्री असीम अरुण को रिपोर्ट सौंप दी है। मुरादाबाद में गड़बड़ी के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर नौ ग्राम पंचायत सचिव निलंबित हो चुके हैं। वहीं जिलाधिकारी ने एडीएम के निलंबन की संस्तिुति करते हुए फाइल शासन को भेज दी है। इस मामले में समाज कल्याम मंत्री असीम अरुण ने तीन सदस्यीय टीम मुरादाबाद भेजी थी। कमेटी ने जांच कर शासन में सौंप दी है। अब इस मामले में मंत्री निर्णय लेंगे। इसमे समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। मुरादाबाद के मूढ़ापांडे, कुंदरकी समेत कई ब्लाकों में गड़बड़ी की जांच की गई है। इस मामले में 24 ऐसे जोड़े मिले जिनको उपहार में मिलने वाला सामान नहीं मिला है। कुल 37 जोड़ों की दोबारा शादी का मामला भी सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.