हरिद्वार, जून 8 -- जिले में मानसून सीजन, चारधाम यात्रा और जुलाई माह में प्रस्तावित कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएगा और मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीएम ने कहा कि मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। भू-कटाव से आबादी और खेती को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। बारिश के समय नालों की ठीक से सफाई न होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में लाखों श्रद्धालु जिले से होकर गुजरते हैं, ऐसे में सतर्कता और बेहतर समन्वय बेहद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.