मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में एक से 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लैक स्पाट चिन्हित कर दुर्घटनाओं को कम किया जाए। वहीं मार्किंग लेने में मार्किंग कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता हो वहां पर रिफ्लेक्टर लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ पर डिवाइडर व मोड़ बने हुए है वहां पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाया जाए। डीएम ने परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक जनवरी को कलक्ट्रेट से भरूहना चौराहे तक सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता के लिए पद यात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। पद यात्रा में जनपद के सभी जनप्रतिधि...