अलीगढ़, मार्च 8 -- डीएम ने शेखा झील का किया निरीक्षण अलीगढ़। अलीगढ़। शेखा झील पक्षी विहार का शनिवार को डीएम संजीव रंजन द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। डीएम ने शेखा झील पक्षी विहार के प्रस्तावित विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने शेखा झील के सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। विशेष रूप से जलकुंभी की सफाई को लेकर विशेष बल दिया देते हुए पक्षी विहार में मौजूद पक्षियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित हैबिटेट के लिए विशेष निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग नवीन प्रकाश शाक्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...