पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस लाईन स्थित शूटिंग परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि वर्ष 2023 में शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परिसर की नगर पालिका के माध्यम से साफ सफाई, दीवार पर व्हाइट वाश व लोक निर्माण विभाग से परिसर का समतलीकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर युवा छात्रों को शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाए एवं महिलाओं को भी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाये। उन्होंने राइफल क्लब के पदाधिकारीयों से 12 बोर, 22 बोर एवं 32 बोर की प्रतियोगिताओं के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभ...