चम्पावत, फरवरी 5 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी, भाजपा के रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, कांग्रेस के तुषार वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...