पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्रके गांव हिम्मतनगर निवासी रामपाल के बेटे वीरपाल ने उप्र वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर नाम रोशन किया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। चैंपियनशिप 12 जनवरी से 14 जनवरी तक मोदीनगर में आयोजित की गई। इसमें वीरपाल ने 60 किग्रा भार वर्ग की प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाया। इसी कैटेगरी में सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। वीरपाल की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने उन्हें सराहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने खिलाड़ी वीरपाल को मैडल पहनाकर और किट प्रदान कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ी को आशीष दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.