समस्तीपुर, जनवरी 7 -- विद्यापतिनगर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव के पूर्व तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिये विद्यापति धाम के कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर का जायजा लिया। भ्रमण के क्रम में डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को मंच की मजबूती, कार्यक्रम स्थल के कला मंच के सामने लोगों के बैठने की जगह से संबंधित एवं मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक साफ सफाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने महोत्सव के कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय से तेरहवां विद्यापति महोत्सव की तैयारी से संबंधित से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी तैयारी कर ली गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मानित एवं माननीय लोगों को आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों की लिस्ट फाइनल क...