अररिया, मई 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि डीएम अनिल कुमार प्रखंड सह अंचल परिसर से निकलने के दौरान एक रेंगते आ रहे एक विकलांग युवक पर नजर पड़ा। डीएम ने तुरंत उस युवक के निकट पहुंच कर मिल रहे सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा। पहुंसी पंचायत के हरिपुर निवासी विकलांग मो इन्तखार आलम पिता मो मोजाहिद ने बताया कि उन्हें न तो चलने के लिए ट्राई साइकिल ही मिली है ओर न ही विकलांग पेंशन ही मिल रहा है। इस क्रम में नवटोली निवासी एक महिला ने अपने बच्चे फैजान को लेकर बात किए। महिला ने बताया कि उनके बेटे के दिल में छेद है। वे निहायत ही गरीब व चलार है। वे दो बार पटना जा चुके हैं। डीएम ने तुरंत मोबाइल पर किसी से बात कर हर तरह का लाभ देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.