बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- डीएम ने लॉगबुक अपडेट न रहने पर लिपिक से मांगा जवाब फोटो: कुंदन: जिला समाहरणालय की स्थापना शाखा का निरीक्षण करते डीएम कुंदन कुमार। बिहारशरीफ,निज प्रतिनिधि। डीएम कुंदन कुमार ने समाहरणालय स्थित स्थापना शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के लॉगबुक को अद्यतन (अपडेट) नहीं पाए जाने पर उन्होंने वरीय लिपिक अवधेश प्रसाद से जवाब-तलब किया है। डीएम ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने लॉगबुक, आगत और निर्गत पंजी को हर हाल में अपडेट रखें। उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता को भी अपने कार्यालय का नियमित निरीक्षण करने और विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.