हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता डीएम वर्षा सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के साथ-साथ कार्य में कर्मियों के द्वारा टालमटोल, वित्तीय अनियमितता, गैर-जिम्मेदाराना आचरण, अनुशासनहीनता मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यालय में अनियमित उपस्थिति को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय अनियमितता,अनुपस्थित रहना,कार्यालय में देर से पहुंचना, संचिकाओं को कई-कई दिनों तक लंबित रखना आदि को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही सख्त निर्देश दिया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित सभी लंबित फाइलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मालूम हो कि सोमवार को डीएम समाहरणालय स्थित पंचायत राज कार्यालय का निरीक्षण किया था। जहां कई अनियमितताएं मिली थीं...