बुलंदशहर, जनवरी 5 -- कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी श्रुति ने सोमवार को नगर पालिका द्वारा बुलंदशहर बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां ठहरे लोगों के विवरण दर्ज रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता और अन्य आवश्यक विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त बिस्तर, कंबल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सर्दी के मौसम में कोई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.