सीतापुर, नवम्बर 15 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, भर्ती वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, एनआरसी पैथॉलोजी, आयुष्मान वार्ड, औषधि कक्ष, एनबीएसयू, ऑपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से वार्ता कर चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं के विषय में फीडबैक भी लिया। उन्होंने रेफर रजिस्टर भी देखा तथा रिफर किये मरीजों से फोन से वार्ता भी की। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बिसवां तहसील का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये। चिकित्सालय में सफाई का समुचित प्रबंध हो तथा सीएमओ की अनुमति के बिना कोई भी चिकित्सक मुख्यालय न छोड़े। उन्होंने...