सीतामढ़ी, दिसम्बर 16 -- सीतामढ़ी। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने सोमवार देर रात शहर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया और उन्हें ठंड से बचाव को लेकर आश्वस्त किया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरुरतमंद बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बाईपास स्थित कारगिल चौक बस स्टैंड का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक, कैंटीन, शुद्ध पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। डीएम ने नगर निगम के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड पर यात्रियों और जरुरतमंदों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ...