मथुरा, नवम्बर 8 -- शीत ऋतु से गोवंश की रक्षा के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने गोशालाओं का औचक निरीक्षण शुरु कर दिया है। शनिवार की रात जिलाधिकारी ने तहसील छाता व गोवर्धन की कई गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रह रहे गोवंश की व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही गोशाला संचालकों को निर्देश दिए कि वे सर्दी से गोवंश के बचाव के पर्याप्त इंतजाम करें। अलाव जलवाएं व शेड को त्रिपाल आदि से कवर कराएं। शनिवार की रात जिलाधिकारी सीपी सिंह तहसील छाता के सिहाना स्थित वृहद गो-संरक्षण केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने सर्दी/ठंड के दृष्टिगत गोशाला में गोवंशों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने हरा-चारा, भूसा, चोकर, पानी, साफ-सफाई, शेड आदि का जायजा लिया। इसके बाद वे तहसील गोवर्धन के सहार स्थित वृहद गो-संरक्षण केन्द्र पहुंचे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.