बागपत, मार्च 1 -- गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में रमाला शुगर मिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें मिल प्रबंधन, गन्ना विभाग के अधिकारी और किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर भुगतान मिले और किसी भी प्रकार की देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसान भवन को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाए रखने, शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करने और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि गन्ना तौल और भुगतान में किसी भी प्रकार की धांधली स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने मिल प्रबंधन को किसानों के साथ समन्वय स्थापित करने और तौल प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.