टिहरी, दिसम्बर 5 -- नई टिहरी। डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला योजना एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने विभागवार सभी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, साथ ही केंद्र पोषित और राज्य सेक्टर योजनाओं की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। अधिकांश विभागों का लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पाया गया। इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम, डीएफओ पुनीत तोमर, डीडीओ मोहम्मद असलम सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...