रामपुर, दिसम्बर 11 -- जनसुनवाई के दौरान महिला नीरज ने अपने आयुष्मान कार्ड न बनने की समस्या डीएम के सामने प्रस्तुत की थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने महिला नीरज, निवासी इच्छा राम की मिलक, विकासखंड चमरौआ को आयुष्मान कार्ड जारी कराया और कलक्ट्रेट परिसर में ही उन्हें अपने हाथों से सौंपा। इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित दिव्यांग वीरपाल को शीतलहर से बचाव के लिए कंबल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...