आरा, मार्च 5 -- कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने कोईलवर प्रखंड की सकड्डी पंचायत के वार्ड नंबर पांच और 10 स्थित महादलित टोलों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर पूछताछ की। डीएम ने दलित मोहल्ले की जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते संबंधित अधिकारियों को विशेष शिविर के माध्यम से महादलित टोलों में सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत शौचालय निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र निर्माण, हर घर नल-जल योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वच्छता कार्यक्रम व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। इस दरम्यान डीएम ने प्रखंड कार्यालय परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.