कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को सिराथू सीएचसी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी से प्रतिदिन की ओपीडी की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, एमएमआर, एचआरपी, नियमित टीकाकरण, वीएचएसएनडी सेशन व चिकित्सकों की उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सीएचसी के संबंधितों से कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध हो रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर उन्हें बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। मरीजों से बातचीत में जिलाधिकारी ने उनका हाल पूछा कि अब उनकी तबियत कैसी है। इतने भर से ही मरीजों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी। जल्दी उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताते हुए वह आगे बढ़े और फिर उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.