सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय (मल्टीस्टोरी बिल्डिंग) और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोटिस सुनवाई और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 49, 50 और 51 पर ईआरओ की तरफ की जा रही सुनवाई का जायजा लिया और बीएलओ को निर्देशित किया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के अनुसार उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर सुनवाई की प्रक्रिया समय से पूरी कराई जाए। इसके बाद उन्होंने आदर्श इंट...