संभल, दिसम्बर 9 -- चंदौसी तहसील के निकट बदायूं रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बूथ संख्या 133 से 138 तक के बीएलए, बीएलओ और नगर पार्षदों की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने गणना प्रपत्रों के संग्रह, डाटा मैपिंग और डिजिटलाइजेशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के लिए प्रत्येक बूथ का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। डीएम ने उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी को निर्देशित किया कि बीएलए के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मतदाता सूची की पुख्ता जांच करें। उन्होंने आपत्ति, प्रोजन...