गया, जुलाई 3 -- डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा गया जी, प्रधान संवाददाता गया के नगर प्रखंड के बागेश्वरी और बैरागी में डीएम शशांक शुभंकर ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने गणना पत्र के वितरण और संग्रह कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। स्थानीय लोगों से बात की। पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने एसडीओ सदर, बीडीओ सदर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिया कि घर-घर जाकर योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें। प्रत्येक योग्य नागरिक के पास जाएं और मतदाता सूची उनका नाम दर्ज करने के लिए मार्गदर्शन दें। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। गणना प्रपत्र सभी से भरवा कर संबंधित बीएलओ के...