जौनपुर, फरवरी 24 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने सोमवार को मड़ियाहूं तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड रूम, नायब तहसीलदार कक्ष, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, संग्रह कार्यालय तथा कंप्यूटर कक्ष का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि निर्विवाद वरासत मामलों में आवेदकों की गलतियों के कारण कई प्रकरण निरस्त हो रहे हैं। कहा कि जो दावे निर्विरोध श्रेणी में दाखिल किए गए हैं, उनके निरस्तीकरण से पहले तहसीलदार पूरी तरह संतुष्ट होकर ही निर्णय लें। इस संबंध में राजस्व परिषद के निर्देशों का पालन करने की बात कही। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया कि अब तक निरस्त सभी दावों की पुनः समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निस्त...