महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोहगीबरवा सेंक्चुरी के निचलौल रेंज में स्थित मगरमच्छ संरक्षण केन्द्र दर्जिनिया ताल का निरीक्षण किया। वहां ईको टूरिज्म विकास के लिए ट्री हाउस, रेस्ट हट आदि बनाने का सुझाव दिया। तीन हेक्टेयर में फैला दर्जिनिया ताल मगरमच्छों के लिए मशहूर है। यहां सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ हैं। यहां से नारायणी नदी का टेल फाल नजदीक है। मगरमच्छों को देखने के लिए सैलानी यहां पहुंचते रहते हैं। मगरमच्छों के दीदार के लिए वन विभाग ने यहां ताल के अंदर वॉच टॉवर बनाया है। मगरमच्छों के प्रजनन के लिए ताल के अंदर जगह-जगह बालू के टीले बनाए गए हैं। जंगल के बीच में स्थित यह ताल मेहमान व दुर्लभ पक्षियों के कलरव यहां सुनने को मिलते हैं। लिटिल एग्रीट, कॉरमोरंट, वॉटरहेन आदि पक्षियों की चहचहाहट भी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.