रायबरेली, फरवरी 12 -- हरचंदपुर,संवाददाता। कस्बा के प्रसिद्ध शिव मंदिर के सामने गुमटियां रखने और अतिक्रमण करने की दूसरी बार शिकायत होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटी। डीएम के आश्वासन पर गुरूवार को लखनऊ के लिए शुरू होने वाली पद यात्रा स्थगित हो गई है। गुरूवार को व्यापारी, श्रद्धालु न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री के पास जाने वाले थे। चेतावनी के बाद पुलिस, प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए। शिवरात्रि पर्व को न मनाने की मांग पर अड़े लोग फिलहाल मान गए हैं। मंदिर पर अब शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मामला शांत होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली हैं। बीती पांच फरवरी को कस्बा के रघुवीरगंज बाजार स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर के परिक्रमा पथ पर गुमटियां रखने, अतिक्रमण करने की शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से की गई थी। शिकाय...