लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- लखीमपुर। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (भारत सरकार), मसूरी से आए 12 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिला। यह दल फाउंडेशन कोर्स के तहत 16 नवंबर तक लखीमपुर खीरी में फील्ड स्टडी और रिसर्च प्रोग्राम पर रहेगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित संवाद सत्र में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गहन संवाद किया। कहा कि एक अच्छा प्रशासक वही है, जो जनता की नब्ज़ समझे और समाधान अपनेपन से दे। उन्होंने अधिकारियों को शासन-प्रशासन में संवेदनशीलता, जनसंपर्क और टीमवर्क की अहम भूमिका पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे प्रशासन की असली परीक्षा फील्ड पर, लोगों के बीच होती है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.