अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने वार्षिक निरीक्षण के तहत सोमवार को ब्लॉक कार्यालय जोया, थाना डिडौली एवं नगर पंचायत जोया कार्यालय का निरीक्षण किया। जलभराव की समस्या का प्राथमिकता से समाधान कराने के साथ ही गांवों में जल समिति को सक्रिय करने का निर्देश दिया। कम कर संग्रहण और कार्यों में लापरवाही बरतने पर अमीन के खिलाफ अनुशासनिक जांच का निर्देश दिया। थाना निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, अपराध रजिस्टर एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की गहनता से समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों के प्रति त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित कार्यों क...