पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपद के ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मरौरी पहुंचकर एसआईआर कार्य के बारे में बीडीओ से जानकारी हासिल की और अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। उसके बाद खंड विकास अधिकारी ललौरीखेड़ा में पहुंचकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर बीडीओ लियाकत अली, बीडीओ लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...