बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच। कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को देर शाम खण्ड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लाक कार्यालय परिसर के निरीक्षण डीएम ने साफ-सफाई पर संतोष जताया। डीएम ने परिसर में निर्मित बैठक सभागार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कक्ष (रिर्सास सेण्टर) तथा आवासीय कालोनी का निरीक्षण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम त्रिपाठी ने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए पंचायती कार्य, समाज कल्याण, जनसुनवाई, मनरेगा, स्थापना, आवास इत्यादि पटल सहायकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों एवं गार्ड फाईल के रख-र...