मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। बोचहां में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को कई जगहों का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय शर्फुद्दीनपुर को डिग्री कॉलेज में उत्क्रमित करने के लिए डीएम ने पदाधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान मध्य विद्यालय शर्फुद्दीनपुर में बच्चों की काफी कम उपस्थिति देखकर डीएम नाराज हो गए। प्रभारी बीईओ सह बीडीओ प्रिया कुमारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा। बीडीओ ने बताया कि स्कूल में 22 शिक्षक हैं, जबकि बच्चों की उपस्थिति 241 थी। डीएम ने शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार का पैदल भ्रमण किया। सीओ विश्वजीत सिंह को गुदरी बाजार की मापी करा कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। यहां से डीएम का काफिला सीएचसी पहुंचा। डीएम ने हेल्थ मैनेजर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन को अस्...