जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जौनपुर। मेगा डिजिटाइजेशन दिवस पर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने संसाधनों, कार्मिकों की उपस्थिति तथा डिजिटाइजेशन की गति का विस्तृत अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इसमें बदलापुर 83.27 प्रतिशत, शाहगंज 82.28 प्रतिशत, केराकत 82.72 प्रतिशत, मल्हनी 80.67 प्रतिशत, मछलीशहर 80.37 प्रतिशत, मड़ियाहूं 80.50 प्रतिशत, मुंगराबादशाहपुर 79.15 प्रतिशत, ज़फ़राबाद 76.95 प्रतिशत तथा जौनपुर का 72.06 प्रतिशत डिजिटाइजेशन दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि गणना प्रपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.