उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खण्ड डकोर के मातादीन तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्दाबाद के बूथ संख्या 344, 345, 346 व राजकीय इंटर कॉलेज डकोर के बूथ संख्या 238, 239, 240, 241, 242, 243 पर पहुंच कर बीएलओ से कार्य की स्थिति की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य जोड़ा जाए तथा कोई भी अपात्र, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाता सूची में न रहने पाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में नाम, आयु, संबंध एवं फोटो संबंधी त्रुटियों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए,जिसस...