संभल, मार्च 27 -- जिलाधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने बुधवार की शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें वरिष्ठ लिपिक अपने कार्यालय में उन्हें नशे की हालत में मिले। डीएम ने लिपिक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पुलिस को लिपिक का मेडिकल परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया शिक्षा में सुधार लाने को गंभीर हैं। जिसके चलते वह बीएसए कार्यालय का कई बार औचक निरीक्षण कर चुके हैं। बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि एक लिपिक अपने कार्यालय में नशे की हालत में है। सूचना मिलने पर डीएम ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आरोप है कि निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक डीएम को नशे में धुत मिले। डीएम के कार्यालय में पहुंचने पर स्टाफ में हड़कंप मच गया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.