बिजनौर, नवम्बर 28 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लेने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम तारापुर के शिक्षामित्र बीएलओ मौ. शहजाद को मोबाइल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी व गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत मौ. शहजाद विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ग्राम तारापुर के भाग संख्या 121 के बीएलओ बने। इस भाग के गणना प्रपत्रों की संख्या 820 थी। शहजाद ने लगन से कार्य करते हुए मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए। प्रपत्रों को पूर्ण कराकर जमा करने के बाद 25 नवंबर तक डिजिटाइजेशन का शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया था। सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में बीएलओ मौ. शहजाद को मोबाइल...