दरभंगा, दिसम्बर 16 -- बिरौल। जिला मुख्यालय में सोमवार को कार्यक्रम के दौरान डीएम कौशल कुमार ने बिरौल एसडीओ शशांक राज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सामान उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान उत्कृष्ट, निष्पक्ष एवं समर्पित कार्य के लिए दिया गया है। डीएम ने कहा कि उनकी ओर से किए गए कार्य में शालीनता, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल समन्वय और मार्गदर्शन में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों ने टीम भावना के साथ कार्य किया। सम्मान प्राप्त होने पर श्री शशांक राज ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मियों को देते हुए कहा कि जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।यह सम्मान बिरौल अनुमंडल के लिए गौरव क...