फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- खंड शिक्षाधिकारी एका के खिलाफ सोमवार से चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानु का धरना बुधवार को भी जारी रहा। डीएम द्वारा जांच कमेटी गठित करने तथा उसमें एक प्रशासनिक अधिकारी को शामिल करने की जानकारी पर भाकियू नेताओं ने दोपहर में धरना स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि मामले की सप्ताह भर में जांच का आश्वासन दिया है। इस पर भाकियू ने जांच कर कार्रवाई के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। एका खंड शिक्षाधिकारी का एक भाकियू भानु से जुड़े हुए शिक्षक के साथ हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद में भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। भाकियू के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी के बैनर तले सोमवार को सुबह दस बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था। सर्द रात में भी शिक्षक धरना स्थल पर डटे हुए थे। बीते दो दिनों में कई बार वार्ता एवं समझाने के बाद भी भाकियू...