पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में फाइलेरिया जागरूकता का अभियान के तहत फाइलेरिया की खुराक खाई। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया संक्रमण को रोकने, परजीवियों मारने और अंग विकृति को दूर करने के लिए फाइलेरिया की दवा अत्यंत आवश्यक है। फाइलेरिया की दवा सभी लोगों को एक साल में अवश्य खानी चाहिए, जिससे हाथीपांव् से बचा जा सके। उन्होंने लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...