बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) 2026 के तहत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज स्थित बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया। इसके बाद सतीश चंद्र कॉलेज के बूथ पर सुपरवाइजर एवं बीएलओ के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एईआरओ को फटकार लगाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बीएलओ और चपरासी के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराने तथा निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले प्रधानाचार्य को...