बांका, दिसम्बर 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका डीएम नवदीप शुक्ला ने शुक्रवार को बेलहर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला से आए वरीय अधिकारियों ने कार्यालय के महत्त्वपूर्ण अभिलेखों और संचिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान लेखा संबंधी अभिलेखों और संचिकाओं का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कई संचिकाओ में गड़बड़ी पाई गई जिसमें सुधार के निर्देश दिए गए और गलती के लिए अनुशासनात्मक और विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गई। डीएम नवदीप शुक्ला शुक्रवार को साढ़े तीन बजे अपराह्न बेलहर पहुंचे और प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम नवदीप शुक्ला ने पत्रकारों को बताया की प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक रूप से निरीक्षण किया गया। वरीय अधिकारियों द्वारा अभिलेखों और संचियाकों का सघन अवलो...