उरई, दिसम्बर 13 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पेंशनर भवन के कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की स्थिति, सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की गति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट, सरिया एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहे। जिलाधिकारी ने भवन की संरचना, कमरों की व्यवस्था, हॉल, शौचालय, बिजली एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर भवन का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है, इसलिए भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप, रेलिंग एवं अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.