रामपुर, मार्च 18 -- सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने तहसील परिसर में बने कार्यालय का मुआयना किया। पहले डीएम ने एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। लंबित पत्रावलियों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने आरके दफ्तर का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम देखा। बाद में डीएम ने रामपुर लौटते वक्त रास्ते में मंडी समिति के पास डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए गए किसान कल्याण केंद्र और रेबड़ी पुलिस चौकी के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। साथ में एसपी विद्यासागर मिश्र भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.