बागपत, फरवरी 12 -- बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिये।कहा कि इस बार मेला जीरो वेस्ट रहेगा और सभी कर्मचारी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 14 से 16 तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा जिसमें लाखों शिवभक्तों और कावंड़ियों की भीड़ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिये उमड़ेगी। गुरुवार की शाम डीएम अस्मिता लाल मंदिर पहुँची और उन्होंने पार्किंग, बेरिकेटिंग, मेला परिसर, साफ-सफाई, गर्भ गृह आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम अमरचंद वर्मा, भावना सिंह, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे डीएम ने खेत में महिलाओं के साथ तोड़े फूल बालैनी। पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण करने के दौरान डीएम अस्मिता लाल जब बालैनी मार...