प्रयागराज, जून 19 -- उरुवा ब्लॉक के परानीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान का खाता डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पिछले दिनों फ्रीज करने का आदेश दिया था। गुरुवार को डीएम कार्यालय में क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्य राजू पासी ने शिकायत की है कि डीएम के खाता फ्रीज करने के आदेश के बाद भी प्रधान ने 18 जून को खाते से नौ लाख 17 हजार 210 रुपये आहरित की है। ग्राम पंचायत सदस्य की शिकायत पर ही जांच के बाद डीएम ने खाता फ्रीज करने का आदेश दिया था। ग्राम पंचायत सदस्य ने इसके लिए क्षेत्र के सचिव पर भी आरोप लगाया और प्रधान पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में पूछने पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि अभी डीएम कार्यालय से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.